सूरजपुर: उद्यान विभाग सूरजपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 21,621 फलदार पौधों का किया निःशुल्क वितरण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उद्यान विभाग सूरजपुर द्वारा जिलेभर में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मनरेगा से उत्पादित 21,621 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किसानों और ग्रामीणों को किया गया। वितरित पौधों में आम, कटहल, अमरूद, जामुन, सीताफल, नींबू, मुनगा (सहजन) और पपीता प्रमुख रूप से शामिल रहे।