बालोद: जेसीबी चालक की लापरवाही से फूटी पानी की पाइपलाइन, लाखों लीटर पानी सड़क पर बहा, कई वार्डों में आज भी नहीं आएगा पानी
बालोद शहर पिछले एक सप्ताह से जारी जल संकट के बीच गुरुवार को एक और बड़ी समस्या खड़ी हो गई। गंजपारा फिल्टर प्लांट में मोटर पंप की समस्या हाल ही में दूर हुई थी, लेकिन अब डिवाइडर निर्माण के दौरान जेसीबी चालक की लापरवाही से मुख्य पेयजल पाइप लाइन फट गई।