जिले में आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु प्रत्येक पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान कैंप का लगातार आयोजन किया जा रहा है। 01 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित इन शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 23,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जा चुका है। सभी लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने का अपील की गई है।