धामपुर: नहटौर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज
Dhampur, Bijnor | May 28, 2026 ईद-उल-अजहा का त्योहार नहटौर में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे नहटौर ईदगाह में आयोजित सामूहिक नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। शहर काजी उबैदुर रहमान ने नमाज अदा कराई।इस मौके पर देश मे अमनो अमान व खुशहाली की दुआ कराई गई।