मुज़फ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से मचा हड़कंप, 6 बच्चों सहित 4 अन्य को कुत्तो ने काटकर किया घायल
चरथावल क्षेत्र के एक गांव में पिछले 24 घंटे के अंदर आवारा कुत्तों ने ऐसा आतंक मचाया की गांव के करीब 6 बच्चों सहित 4 अन्य लोगो को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद कुछ घायलों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है तो कुछ को चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर द्वार सभी ग्रामीणों को रेबीज का इंजेक्शन लगाकर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।