बक्सर: ITI परिसर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू, वैदिक मंत्रों से गूंजा नगर; 6 मार्च को डॉ. चिन्मय पंड्या आएंगे
Buxar, Buxar | Mar 5, 2025 शहर के आईटीआई मैदान में चल रहे चार दिवसीय 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ को ले बुधवार को यज्ञ स्थल वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा. यज्ञ का शुभारंभ एक दिन पूर्व मंगलवार को कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ था. जिसका समापन 7 मार्च शुक्रवार को किया जाएगा. टेंट से बने विशाल यज्ञ मंडप में मंत्रोच्चार के बीच वैदिक विधि-विधान से देव पूजन किया गया.