सीतामढ़ी जिले में बाल श्रम के खिलाफ सघन अभियान जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा गठित संयुक्त धावा दल ने सोनबरसा थाना क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित दो होटलों से चार नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया।