सगड़ी: आराजी अजगरा मगर्वी में अज्ञात कारणों से दस रिहायशी मंडईयों में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
Sagri, Azamgarh | Apr 13, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के आराजी अजगरा मगर्वी में सोमवार को अज्ञात कारणों से रिहायशी मंडईयों में भीषण आग लग गई । जिससे कुल पांच लोगों की लगभग दस रिहायशी मंडईयां जलकर राख हो गई । वही मंडईयों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया । अग्नि पीड़ितों में दुर्गविजय, संजय, विंध्याचल, दयाशंकर और मंती देवी शामिल हैं ।