रेल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बीते सप्ताह एक यात्री ने ट्रेन में मोबाइल चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच तकनीकी आधार पर शुरू की गई। चोरी गए मोबाइल में ओमप्रकाश के नाम पर जारी सिम कार्ड के सक्रिय होने की पुष्टि हुई। इसी सुराग के आधार पर जीआरपी ने ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की