शंभूगंज: शंभूगंज में सड़क दुर्घटना, एएनएम ममता कुमारी जख्मी, भागलपुर रेफर
शंभूगंज में सड़क दुर्घटना में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर केहनीचक के एएनएम ममता कुमारी गंभीर रूप से इस जख्मी हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। सोमवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अजय शर्मा ने बताया गंभीर रूप से जख्मी एएनएम ममता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।