ललितपुर: ग्राम सिंगेपुर निवासी मासूम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में भर्ती
ग्राम सिंगेपुर निवासी मासूम को सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कंटेनर रौंद दिया। जिसके चलते दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हाईवे एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में भर्ती कराया गया था। जहां पर हालात गंभीर होने पर उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।