आगरा: मकर संक्रांति पर रेलवे प्रशासन की अपील, रेलवे ट्रैक व परिसरों के पास पतंगबाजी न करने की सलाह, PRO ने दी जानकारी
Agra, Agra | Jan 14, 2026 मकर संक्रांति के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि रेलवे ट्रैक व रेलवे परिसरों के आसपास पतंगबाजी न करें। आगरा मंडल में अधिकांश रेलखंड विद्युत कर्षण पर संचालित हैं, जहां ऊपर से गुजरने वाली लाइनों में 25 हजार वोल्ट करंट रहता है। पतंग की डोर, विशेषकर धातु युक्त मांझा, जानलेवा साबित हो सकता है। तेज रफ्तार ट्रेनों से दुर्घटना की भी आशंका रहती है।