मनेर: हल्दी छपरा गांव भटक कर पहुंची एक महिला को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
Maner, Patna | Jul 30, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी छपरा गांव में भटक कर पहुंची एक महिला को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया है। महिला की पहचान भोजपुर जिले के कुलहड़िया के रहने वाले रामेश्वर सिंह की पत्नी 65 वर्षीय मंजू देवी के रूप में की गई है।