धरहरा: छापेमारी करने गई उत्पाद टीम के निजी चालक की कुएं में धकेल कर हत्या
धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर बहियार का शराब माफियाओं ने छापेमारी करने गई उत्पाद टीम के 35 वर्षीय निजी चालक की कुएं में धकेल कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस शव को कुएं से निकाल आगे की कार्रवाई में जुट गई।