भीमबांध से 15 किमी दूर स्थित गुरमाहा जैसे पिछड़े क्षेत्र में जहां आज तक कोई बच्चा मैट्रिक तक पास नहीं कर पाया और बिजली जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं पहुंच सकी, वहां की बालिकाओं ने इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ाया है। उक्त जानकारी गुरुवार को 9 बजे दी गई।समग्र सेवा भीमबांध के उच्च विद्यालय के सहयोग से गुरमाहा सहित कई गांवों की 46 बालिकाएं पहली बार परीक्षा देंगी।