मंदसौर: मुल्तानपुरा फंटे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
मंदसौर- महू-नीमच हाईवे पर मुल्तानपुरा फंटे पर तेज गति और लापरवाही के चलते एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी,हादसे में दोनों ट्रक आपस में चिपक गए और क्षतिग्रस्त हो गए, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पिपलिया मंडी टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाया,घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई,