खुरई: सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर जेवर और नगदी पर किया हाथ साफ, CCTV फुटेज में दिखे चोर, इसी चोर ने की 4 बार चोरी।
Khurai, Sagar | Jun 13, 2026 बाईपास रोड पर स्थित एक मकान को एक चोर बार बार निशाना बनाकर 4 बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है, शनिवार शाम 4 बजे मकान मालिक इश्तयाक खान ने बताया कि वे जबलपुर गए थे, कल रात लौटकर आये तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा है, अलमारी से सोने चांदी के जेवर और 20 हजार नगदी के साथ दो सिलेंडर चोरी हुए हैं, रिपोर्ट होने के बाद पुलिस जाँच में जुटी।