संदलपुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे प्रांतीय संगठन के आवाहन पर ग्राम विकास अधिकारियों ने अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया। ऑनलाइन उपस्थिति, ₹200 वाहन भत्ता तथा गैर विभागीय कार्यों का विरोध करते हुए सचिवों का शांतिपूर्ण आंदोलन कई दिनों से जारी है।संगठन के निर्देश पर गुरुवार को सचिवों ने संदलपुर–सिकंदरा मार्ग पर साइकिल रैली निकालकर अपना विरोध जताया