बीना: ग्राम घटियारे के पास तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक की मौत, एक गंभीर रूप से सागर रेफर
Bina, Sagar | Apr 19, 2026 बाइक चालक राजा बाबू पिता हीरालाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश जो अपने एक साथी के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश से खुरई जा रहे थे तभी देर रात तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने ग्राम घटयारी के पास टक्कर मार दी। टक्कर में मौके पर ही राजा बाबू की मौत हो गई वहीं दूसर साथी घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 टीम पहुंच गई। और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।