चितरंगी: घोगरा गांव के पास ट्रक से बाइक की टक्कर में सास की मौत, दामाद घायल, पुलिस ने ट्रक जब्त किया
सिंगरौली जिले के घोघरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर 4 बजे एक ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका दामाद गंभीर रूप से घायल है।घटना में मृत महिला की पहचान फूलकली बैगा (40) निवासी दुअरा के रूप में हुई। घायल दामाद सिपाही लाल बैगा (26) बगडेवा का रहने वाला है।