भोरे: बिश्रामपुर गांव में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में विश्रामपुर निवासी कन्हैया चौधरी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि वह भैंस चराकर घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के सतेंद्र यादव अशोक यादव नीरज कुमार मीना देवी समिति कई लोग आए और उन्हें घेर लिया तथा गाली गलौज करने लगे।