मैनपुरी रोड स्थित टंचिंग ग्राउंड पर नगर पालिका द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। इस दौरान गाटा संख्या 40 की 10 बीघा जमीन पर नगर पालिका ने कथित तौर पर कूड़े का ढेर डाल दिया और करीब डेढ़ बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया। जमीन के चार हिस्सेदार — नरेश चन्द्र, मीना देवी, रामनिवास और सुशील कुमार — अपने बैनामों की कॉपी लेकर दर्द बयां किया।