राजगढ़: राजगढ़ में ऑल इंडिया फ्री स्टाइल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, जम्मू कश्मीर बना चैंपियन, राजस्थान रहा दूसरे स्थान पर
Rajgarh, Churu | May 4, 2026 फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश विश्वनाथ शर्मा ने बताया राजगढ़ के सिद्धमुख मोड़ के पास खेलो इंडिया सेंटर, द्रोणाचार्य बॉक्सिंग अकादमी में दो दिवसीय ऑल इंडिया फ्री स्टाइल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसका समापन समारोह था पुरस्कार वितरण समारोह गुलाब भवन इंडोर हॉल में किया गया। जम्मू कश्मीर की टीम प्रथम, राजस्थान द्वितीय रहा।