गुनौर: पन्ना की बेटी ने रचा इतिहास: 21 वर्ष की उम्र में पहले प्रयास में बनी CA
Gunnor, Panna | Jun 21, 2026 पन्ना नगर की होनहार बेटी स्नेहा अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अभिनव बुक डिपो के सह-संचालक उमेश अग्रवाल की ज्येष्ठ पुत्री स्नेहा ने मात्र 21 वर्ष की आयु में CA Final के दोनों ग्रुप प्रथम प्रयास में पास कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।