मंडी: मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रानौत ने करवाया था अंबिका माता मंदिर का निर्माण- कुल पुरोहित अमरनाथ शर्मा
Mandi, Mandi | Mar 25, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं बॉलीवुड स्टार कंगना रानौत ने मंडी जिला के सरकाघाट के धबोई में कुलदेवी माता अंबिका के मंदिर का निर्माण कराया था। यह जानकारी सोमवार को कंगना रानौत के कुल पुरोहित अमरनाथ शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि माता अंबिका के प्रति कंगना और उनके परिवार की बहुत आस्था है।