औरैया: चीनी के दाम बढ़ने से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं में आक्रोश, व्यापारी नेता संजय दीक्षित बोले- सरकार की न तो नीति है
व्यापारी नेता संजय दीक्षित ने बताया कि लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बताया कि जिस तरह से चीनी के दामों में बढ़तरी हो रही है उससे यह लगता है कि आने वाले समय में चीनी की कीमत और अधिक हो जाएंगी। बताया कि सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकार की न तो नीति अच्छी है और न ही नियत।