डिंडौरी: समनापुर में मड़ई मेले के दूसरे दिन युवाओं ने झूले का आनंद उठाया, ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की, सुरक्षा के थे इंतजाम
डिंडौरी जिले के समनापुर में मड़ई मेला का आयोजन किया गया मड़ई मेला के दूसरे दिन शनिवार शाम 4:00 बजे से ग्रामीणों ने गर्म कपड़े की खरीदारी करते हुए युवाओं ने झूला का आनंद उठाया । गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में मड़ई मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है ग्रामीण मेला को लेकर साल भर इंतजार करते हैं और जमकर मड़ई मेला घूम कर आनंद उठाते हैं ।