मांझी: गाँव बना सहारा: शिवम की मौत के बाद छुड़ाया गया गिरवी रखा घर
Manjhi, Saran | May 21, 2026 बरेजा गांव निवासी कामाख्या तिवारी के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार तिवारी की पुणे मजदूरी के लिए जाते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।जिससे परिवार पर दुखों के पहाड़ टूट पड़ा। परिवार को उम्मीद थी कि शिवम की कमाई से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी । लेकिन रास्ते में ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई। ग्रामीणों ने इंसानियत दिखाई और पीड़ित परिवार के गिरवी रखे घर को छुड़ाया।