वाड्रफनगर: नहर निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, पानी छोड़े जाने के बाद कई जगहों पर आई दरारें
वाड्रफनगर बुधवार जल संसाधन विभाग द्वारा भाला गिरवानी नहर परियोजना के अंतर्गत करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से कंक्रीट नहर का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना से भाला और विजयनगर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।