सिकंदरा: रामडीह के पास तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, हालत खतरे से बाहर
Sikandra, Jamui | May 10, 2026 जमुई जिले के रामडीह के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के तुलाड़ीह गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए पहले सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।