बांधवगढ़: उमरिया में बदला मौसम: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, खरीदी केंद्रों पर गेहूं भी भीगा
उमरिया जिले में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, जहां खेतों में खड़ी फसल को नुकसान की आशंका है, वहीं खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भी भीग गया। हालांकि प्रशासन द्वारा गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन तेज हवा