मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, किल्लत की अफवाह से बढ़ी परेशानी, कई पंपों पर डीजल खत्म
मेदिनीनगर में पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाहों के बीच शुक्रवार को सभी पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत की आशंका के कारण लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने लगे हैं। कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं, जहां लोगों को आधा से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कई स्थानों पर डीजल उपलब्ध न