शेरघाटी थाना क्षेत्र के खरार गांव स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार होलिका दहन की रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाश 5 क्विंटल चावल, दो स्टार्टर, दो डिजिटल टैब, चार्जर, पियानो, साउंड सिस्टम, दस्तावेज व अन्य सामान ले गए। ग्रामीणों ने इसे गांव की प्रतिष्ठा पर आघात बताया। विद्यालय शिक्षा