अरवल: अरवल में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21.5 लीटर चुलाई शराब व 8300 किलो महुआ जब्त
Arwal, Arwal | Sep 9, 2025 अरवल में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 21.500 लीटर चुलाई शराब और 8300 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया। कार्रवाई के क्रम में प्रमोद चौधरी और मिथलेश राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं शराब पीने के आरोप में 15 लोगों की गिरफ्तारी तथा 5 सनहा दर्ज किए गए।