कटनी जिले के ढीमरखेड़ा अंतर्गत शाहडार के जंगलों से एक वीडियो सामने आया है।यहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया।वन्यजीव और श्रद्धा के इस अनोखे संगम का वीडियो रविवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार,यह दुर्लभ नजारा बीते दिन की देर शाम का बताया जा रहा है।