चक्रधरपुर पुलिस ने ब्राउन सुगर बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे लेकर गुरुवार दिन के तीन बजे चक्रधरपुर थाने में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान पोड़ाहाट एसडीपीओ सह एएसपी शिवम प्रकाश,थाना प्रभारी अवधेश कुमार मौजूद थे।