आगरा: कमला नगर में विवाहिता पर ससुरालियों ने किया जानलेवा हमला, महिला ने पुलिस पर लापरवाही के लगाए आरोप
Agra, Agra | Jan 24, 2026 थाना कमला नगर क्षेत्र में विवाहिता यथा अग्रवाल पर ससुराल पक्ष द्वारा जानलेवा हमले का आरोप लगा है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का कहना है कि पति, सास-ससुर, देवर और देवरानी ने उसे पीटा और खून से लथपथ हालत में घर से बाहर निकाल दिया। मेडिकल जांच में चोटों की पुष्टि हुई है। पीड़िता ने वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा के मांग की है।