आगरा: ट्रांसयमुना टेढ़ी बगिया स्थित एसएन होटल में शराब के दौरान विवाद के बाद राज चौहान की गोली मारकर हत्या
Agra, Agra | Jan 24, 2026 आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित एसएन होटल में सनसनीखेज वारदात हुई। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद बदमाशों ने राज चौहान को गोली मार दी। घायल राज बाहर भागा, लेकिन पीछा कर उसकी हत्या कर दी गई। मौके से पांच खोखे और शराब की बोतलें मिलीं। डीसीपी सिटी समेत पुलिस फोर्स जांच में जुटी है।