भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मिर्जापुर जनपद में गुरुवार को प्रथम आगमन होगा। वह चुनार विधायक अनुराग सिंह के सरोज सदन आवास मगरहा में दोपहर 3:00 बजे पहुंचेंगे। वाराणसी से गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे मिर्जापुर के मगरहा चुनार के लिए प्रस्थान करेंगे। वह अनुराग सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात करेंगे।