भरगामा: महथावा बाजार में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा, 80 कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना
श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार को भरगामा प्रखंड के महथावा बाजार में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन करीब 80 शिवभक्त कांवरियों का जत्था भव्य नगर भ्रमण के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ।