झालरापाटन: सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल, बिंदा टोल के पास 10 घंटे गड्ढे में पड़ा रहा, होश में आकर खुद पहुंचा अस्पताल
झालावाड़ के बिंदा टोल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद युवक लगभग 10 घंटे तक सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पड़ा रहा। होश आने पर बुधवार सुबह वह खुद चलकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।