मैनपुरी: कुरावली तहसील के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत, 3 लोग घायल हुए
कुरावली तहसील के सामने मंगलवार को रोडवेज बस ने दो बाइकों को में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार रोहित पुत्र अजय पाल निवासी बरखेड़ा की मौत हो गई। वही बाइक पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।