सुसनेर: धान्याखेड़ी के समीप वन विभाग की टीम पर हमला: ट्रैक्टर पलटाकर इंजन ले उड़े आरोपी, पुलिस जांच में जुटी
अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 11 जून की है इसको लेकर आज शनिवार के दोपहर में TI अक्षय सिंह बेस ने बताया कि वन विभाग के टीम पर हमला कर जब्त की गई ट्रैक्टर ट्राली को का इंजन चोरी कर लिया है। वन विभाग का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।