मुंगेर: सिंघिया चौक पर सड़क दुर्घटना में एक किशोर छात्र की हुई मौत, लाया गया सदर अस्पताल
Munger, Munger | Mar 6, 2024 सिंघिया चौक पर हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड छर्रा पट्टी के रहने वाले गुंजन कुमार के पुत्र अरव कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान टेम्पो की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई।