जबलपुर: प्रयागराज में लार्डगंज पुलिस की गाड़ी का निकला पहिया, पुलिसकर्मी और नाबालिग बाल-बाल बचे
लार्डगंज थाना क्षेत्र से गायब हुई एक 16 वर्षीय किशोरी को बरामद कर वापस ला रही पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होते-होते बची। बिहार से जबलपुर लौटते समय चलती गाड़ी का पहिया अचानक निकल गया। चालक की तत्परता से वाहन को अनियंत्रित होने से रोक लिया गया, जिससे गाड़ी में सवार एएसआई, महिला आरक्षक, चालक और बरामद की गई नाबालिग सुरक्षि