दलौदा: मथुरा में 30 किमी पीछा कर दो मंदसौर निवासी गिरफ्तार, पिकअप से पांच गोवंश मुक्त कराए गए
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोसीकलां पुलिस और गो-रक्षकों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 30 किलोमीटर पीछा कर कथित गो-तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मंदसौर के मुल्तानपुरा निवासी रहीम और नियाजू शामिल हैं, पिकअप वाहन से पांच गोवंश मुक्त कराए गए। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है,