मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबिया खाड अपना ढाबा के सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि शिक्षक पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी अशरफ अंसारी और उनकी पत्नी नसीमा बीवी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में नए मकान निर्माण को देखने के लिए आए थे और वापस लौट रहे थे। ।