महाजन पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 44 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि कस्बे में शेरपुरा सड़क पर रामलाल पुत्र लालचंद निवासी पल्लू के कब्जे से 44 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियमों में मुकदमा दर्ज किया गया है।