धमतरी: रोटरी क्लब ऑफ धमतरी ने 300 विद्यार्थियों के लिए मेंटल वेलनेस कार्यक्रम आयोजित किया
रोटरी क्लब ऑफ धमतरी ने डॉ. इला गुप्ता की मौजूदगी में 300 विद्यार्थियों के लिए मेंटल वेलनेस अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यक्रम में मानसिक तनाव, परीक्षा दबाव और सकारात्मक सोच को लेकर विद्यार्थी जागरूक हुए। रोटरी क्लब ने स्वस्थ युवा पीढ़ी बनाने का संदेश दिया।