मथुरा: दो बसों के बीच दबने से महिला श्रद्धालु की मौत, बस चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
दो बसों के बीच दबने से महिला श्रद्धालु की मौत, बस चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप ब्रज दर्शन करने मध्य प्रदेश से आई एक महिला श्रद्धालु की दो बसों के बीच दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चार धाम मंदिर के समीप पार्किंग के पास हुआ,जहां श्रद्धालु महिला अपने परिजन व अन्य साथियों के आने का इंतजार कर रही थी।